Instagram पर Regular पोस्ट करने पर भी अगर आपकी इंस्टाग्राम Reels या Posts पर views नहीं आ रहे या बहुत कम आ रहे हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपका content खराब है — बल्कि strategy सही नहीं है। इस आर्टिकल में हम सीखेंगे Instagram पर views कैसे बढ़ाएं? Orgenic तरीके से वो भी बिना ads चलाए। Instagram पर अभी के समय आपको नए एल्गोरिथम के हिसाब से स्मार्ट वर्क करना होगा तभी आप इंस्टाग्राम पर ग्रो कर सकते हैं। नीचे हमने आपको कुछ ऐसे सीक्रेट तरीके बताए हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपने views को आसानी से बढ़ा सकते हैं।
Instagram पर कम views क्यों आते हैं?
Instagram पर कम views आने के कई कारण होते हैं। जिसमें मुख्य कारण होता है algorithm updates के हिसाब से काम ना करना। अगर आपकी Reel पहले 3 सेकंड में attention नहीं पकड़ पाती, तो ज्यादातर लोग उसे scroll कर देते हैं, जिससे watch time कम होता है। और भी कई कारण हो सकते हैं जिससे आपके कंटेंट पर views आना रुक जाता है।
- लगातार पोस्ट ना करना
- low-quality video upload करना
- गलत hashtags उपयोग लगाना
- Trending audio use ना करना
- Captions में सही keywords ना होना
- Audience के साथ interaction न करना
- content का niche clear न होना
- बार-बार Reels को delete करना
- Duplicate content अपलोड करना
Instagram पर views कैसे बढ़ाएं? | 10 Orgenic तरीके
Instagram पर views बढ़ाने के लिए यहां आपको कुछ Orgenic तरीके दिए गए हैं जो आपके views बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे।
1. Strong hook से शुरुआत करें
शुरुआत के 3 सेकंड बेहद महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि यूजर इसी समय तय कर लेता है कि reel देखेगा या skip कर देगा। अगर आपकी reel starting में ही boring फील होगी तो user को रोक पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। Strong Hook के लिए कोई सवाल, shocking fact, bold statement या clear benefit का उपयोग कर सकते हैं। Instagram पर ज्यादातर लोग यही गलती सबसे ज्यादा करते हैं।
2. सही Format के साथ Reels बनाएं
Reels पर ज्यादा views पाने के लिए सही format में reels बनाना बेहद जरुरी है। हमेशा vertical 9:16 ratio में वीडियो बनाएं ताकि वह पूरी screen पर सही से दिखे। Video quality कम से कम 1080×1920 होनी चाहिए, जिससे content clear और professional दिखे। Reel की length को ज्यादा लंबा ना करें 7–15 सेकंड सही होता है, ताकि watch time और retention ज्यादा मिले। सही format में बनी Reels को Instagram का नया algorithm ज्यादा push करता है।
3. SEO Friendly Caption लिखें
SEO friendly caption लिखना Instagram पर views बढ़ाने का एक स्मार्ट तरीका है। Caption की पहली लाइन catchy और attention-grabbing होनी चाहिए, ताकि user “more” पर जरुर click करे। Caption में अपने niche से जुड़े keywords को naturally use करें, जैसे “Instagram views कैसे बढ़ाएं” या “viral reel tips 2026”। साथ ही एक clear CTA ज़रूर शामिल करें, जैसे “save करें” या “comment में बताएं”, इससे आपका engagement बढ़ता है।
4. Best Hashtag Strategy का उपयोग करें
Best hashtag strategy का सही उपयोग करना Instagram पर reach और views को कई गुना तक बढ़ा सकता है। आपको केवल relevant और niche-specific hashtags का ही use करना चाहिए। एक Reel में 5–10 hashtags काफी होते हैं। इनमें कुछ low competition, कुछ medium reach और एक branded hashtag को शामिल करें। हर पोस्ट पर same hashtags repeat बिल्कुल भी न करें। सही hashtags आपकी Reel को सही relevant user तक पहुंचाते हैं, जिससे organic views आते हैं।
5. Reels का First Frame Thumbnail जैसा बनाएं
Reels का first frame first impression भी होता है, इसलिए इसे एक thumbnail जैसा बनाएं यह views बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। First frame में clear face, strong emotion और bold text use कर सकते हैं। साथ ही High contrast colors और clean background का उपयोग करें। Blurry या random frame लगाना avoid करें। Reel का first frame बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।
Read More:
6. Loop वाली Reels Create करें
Loop वाली Reels बनाकर Instagram पर ज्यादा views और watch time लाना एक smart strategy है। जब Reel खत्म होकर बिना gap के फिर से new reel शुरू होती है, तो viewer को end का पता नहीं लगता और वह वीडियो दोबारा देख लेता है। इसके लिए Reel का first और last frame similar रखें। Loop Reels retention बढ़ाती हैं, जिससे algorithm उन्हें ज्यादा लोगों तक पहुंचाता है।
7. Overload Text use करने से बचें
Reels पर Overload text use करने से उसकी clarity और retention दोनों ही कम हो जाते हैं। जब स्क्रीन पर बहुत ज्यादा text होता है, तो viewer confuse हो जाता है और reel को जल्दी scroll कर देता है। हमेशा short, clear और readable text ही लिखें। एक स्क्रीन पर 6–8 शब्द काफी होते हैं। Bold font और proper spacing का इस्तेमाल करें, ताकि message तुरंत समझ आए। Clean visuals वाली Reels Instagram algorithm को ज्यादा पसंद आती हैं और views भी ज्यादा मिलते हैं।
8. Face के साथ Content बनाएं
अगर आप Face के साथ content बनाते हैं तो Instagram पर trust और engagement दोनों तेजी से बढ़ते है। जब लोग किसी Reel में human face देखते हैं, तो वे ज्यादा connect करते हैं और वीडियो भी पूरा देखने की संभावना बढ़ जाती है। Eye contact, expressions और सही body language आपके content को और भी ज्यादा relatable बनाते हैं। Human touch वाली Reels को algorithm ज्यादा लोगों तक push करता है।
9. Regular Post करते रहें
Instagram growth के लिए Regular post करते रहना बहुत जरूरी है। जब आप consistent रहते हैं, तो algorithm आपकी profile को ज्यादा active और reliable मानता है। रोज़ 1 या हफ्ते में कम से कम 4–5 Reels पोस्ट करने से आपकी reach धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। regular post ना करने से audience interest कम हो जाता है।
10. Shadowban से बचना जरुरी है
Instagram पर ज्यादा views पाने के लिए Shadowban से बचना बेहद जरूरी है। Shadowban होने पर आपकी Reels explore और hashtags में दिखना बंद हो जाती हैं। इसके मुख्य कारण हैं copyright music का गलत इस्तेमाल करना या फिर बार-बार same hashtags लगाना और fake engagement tools का उपयोग करना। हमेशा original content बनाएं, Instagram music library का इस्तेमाल करें।
Extra Pro Tip (New Update 2026)
- Daily एक ही समय पर पोस्ट करें
- Instagram पर new updates follow करें
- Low competition hashtags use करें
- Reel में subtitles ज़रूर लगाएं
- Reel upload के बाद edit मत करें
Final Words
इस आर्टिकल में आपने सीखा Instagram पर Views कैसे बढ़ाएं? अगर आपको लगता है कि आप अच्छा कंटेंट अपलोड करते हैं लेकिन फिर भी views नहीं आते तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल में हमने आपको step-by-step कुछ orgenic तरीके बताए हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपने views को आसानी से बढ़ा सकते हैं।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
इंस्टाग्राम पर reels कितने बजे डालें?
सुबह 7-9 बजे, दोपहर 11 बजे – 1 बजे (लंच टाइम), और शाम 6-9 बजे के बीच पोस्ट करना सबसे बेहतर होता है।
Instagram पैसे कब देता है?
यहां आप सिर्फ Brand promotion से ही पैसा कमा सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर 5 मिनट में 1k फॉलोअर्स कैसे पाएं?
Orgeniclly मुश्किल है लेकिन किसी tool के उपयोग से संभव है।